आईएएस वर्मा के खिलाफ भड़का आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
अजाक्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने मांगी माफी, सामाजिक संगठन उतरे सड़क पर
भोपाल। अजाक्स के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान को लेकर मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। अधिकारी संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उनके बयान पर भड़के संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने जमकर अपशब्द कहे। वहीं ब्राहम्ण समाज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आईएएस की गिरफतारी की मांग की। अपने खिलाफ बढ़ते आक्रोश को देख आईएएस ने ब्राहम्ण समाज से माफी मांगी, मगर समाज और सामाजिक संगठनों के अलावा सवर्ण कर्मचारियों ने भी आईएएस वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
संस्कृति बचाओं मंच के चंद्र शेखर तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये आईएएस खुद लिवइन में रहा। खुद जेल होकर आया है, जो खुद चरित्रहीन है। उन्होंने कहा कि चाहे दलित की बेटियां ब्राह्मण समाज मे ब्याही हो या ब्राह्मण समाज की बेटियां यहां दलित के ब्याही हो । हर हाल में उनका सम्मान होता है। इसलिए संतोष वर्मा को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगने चाहिए अन्यथा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। वहीं संस्कृति बचाओं मंच ने संतोष वर्मा मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की बात कही। उन्होंने आईएएस वर्मा की गिरफतारी की मांग भी की।
सपाक्स पार्टी ने साधा निशाना
वहीं इस मामले में सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ हीरालाल त्रिवेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अजाक्स के नए बने अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादास्पद बयान बेहद घटिया है। उन्होंने कहा कि जो अपनी बेटी और दूसरे की बेटी में फर्क करता हो। ऐसे व्यक्ति का सामाजिक तौर पर बहिष्कार होना चाहिए। अजाक्स हो, स्पाक्स हो या कोई भी वर्ग वाले हो ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। सरकार को भी ऐसे आदमी को निकालकर बाहर करना चाहिए। पुलिस को एफआईआर करना चाहिए और इसके गिरफ्तार करना चाहिए।
संतोष वर्मा ने मांगी माफी
वहीं दूसरी ओर आईएएस संतोष वर्मा ने अपने बयान को लेकर कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर वायरल किया जा रहा है। पूरा बयान सुनेंगे तो मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। वर्मा ने कहा है कि कुछ लोग कहते हैं कि कोई दलित परिवार से कोई आईएएस बन जाए तो फिर उस परिवार को आरक्षण नहीं मिलता चाहिए, लेकिन मैं कहता हूं कि मुझ जैसे कोई दलित के बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान करे या शादी करे तब आरक्षण खत्म होना चाहिए। वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों को लेकर अपने बयान पर माफी मांगी है।
तत्काल किया जाए गिरफ्तार
सपाक्स ने अजाक्स की मान्यता रद्द करने की मांग करते हुए टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को सवर्णों के प्रति बड़ा षड्यंत्र बताया है। देश की सामाजिक, जातिगत सुरक्षा के लिए अजाक्स को बड़ा खतरा बताया है। पूर्व आईएएस और सपाक्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर वीणा घाणेकर ने कहा कि पहले तो सिर्फ वैचारिक मतभेद था, अब साफ साफ शत्रुता का भाव सामने आया है। यह पूरे सवर्ण समाज ही नहीं भारत की एक एक नारी शक्ति का अपमान है। मैं भी आईएएस रही हूं, ऐसा आचरण हमारी संहिता में नहीं। तत्काल सरकार संतोष वर्मा पर कार्रवाई करे, इंडियन पेनल कोड की धाराओं के तहत गिरफ्तार भी करें। सपाक्स के अलावा ब्राहम्ण संगठनों ने भी थाने पहुंचकर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
