शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
भोपाल। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 1 दिसंबर सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जो की 5 दिसंबर शुक्रवार तक जारी रहेगा । इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। दिन पर दिन घटती अवधि को देखते हुए कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाला है, जिसमें कुल 4 बैठकें होना प्रस्तावित हैं। सत्र की बैठकों की संख्या लगातार कम की जा रही है। जिसका कांग्रेस विधायक दल पुरज़ोर विरोध कर रहे है। कांग्रेस विधायक दल लगातार मांग कर रहा है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। ताकि जनप्रतिनिधि प्रदेश की वास्तविक समस्याओं एवं मुद्दों को विधानसभा में प्रभावी रूप से उठा सकें और प्रदेश की जनता के साथ न्याय हो। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राजयपाल को भी सत्र की घोशणा किए जाने के बाद पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने कहा कि मात्र चार बैठकों का यह शीतकालीन सत्र प्रदेश के महत्वपूर्ण जनमुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। इतने सीमित समय में न तो विपक्ष अपनी बात रख पाएगा, न ही जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।
