युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष यश 27 को संभालेंगे कार्यभार
0
भोपाल। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया 27 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भोपाल में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। इसके लिए प्रदेशभर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। गौरतलब है कि 12 नवंबर को घोषित चुनाव परिणामों के बाद यश घनघोरिया को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। पदभार ग्रहण करने के बाद वे 28 नवंबर को अपनी नई कार्यकारिणी की पहली बैठक भी लेंगे।
