आदिवासियों को एफआईआर से ज्यादा नुकसान : डा भूरिया
भोपाल। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में एसआईएस से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का होने जा रहा है. चुनाव आयोग में यदि एसआईआर कराना था तो दीपावली के पहले कराता।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए डा भूरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आयोग को एसआईआर कराना था तो दीपावली के पहले कराता तो त्योहार पर होने वाले आदिवासी घर पर मिल जाते और उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़ जाते, लेकिन त्योहार के बाद सभी दूसरे राज्यों में काम के लिए चले जाते हैं. चुनाव आयोग लोगों का नाम काटने के लिए एसआईआर करा रही है या फिर जोड़ने के लिए। भूरिया ने कहा कि आज सबसे बड़ी लड़ाई जल, जंगल, जमीन की चल रही है. जब सिस्टम में आदिवासी का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तो उनके प्रति संवेदनशीलता रखकर फैसला कैसा होगा। उन्होंने आरोप लगाया आदिवासियों को जमानत नहीं दी जा रही है। इस बात के आंकड़े हैं कि मध्य प्रदेश की जेलों में 60 फीसदी से ज्यादा आदिवासी बंद हैं, क्योंकि उनकी लड़ाई लड़ने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। भूरिया ने आरोप लगाया “आदिवासियों को दिया जाने वाला आरक्षण धीरे-धीरे खत्म करने का यह षडयंत्र चल रहा है. आदिवासियों को सिस्टम से बाहर निकालने की कोशिश है. उनके लिए सिस्टम के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं।
भूरिया ने कहा कि देश की आत्मा यहां के मूल निवासी आदिवासी हैं। सिविल जज परीक्षा 2022 की परीक्षा में 191 पदों में से 121 पद आदिवासियों के लिए रिजर्व थे। इस परीक्षा का जब रिजल्ट आया तो एक भी आदिवासी का चयन नहीं हुआ। यह आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा मजाक है। क्या एक भी इस परीक्षा के लिए उपयुक्त आदिवासी नहीं मिला. 2021 के बाद से आज तक एक भी आदिवासी का चयन इस परीक्षा में नहीं हुआ।
