संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला
भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत काम करने वाले 20 हजार रोजगार सहायक तथा कार्यालय में काम करने वाले चार हजार संविदा कर्मचारियों अधिकारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। नवरात्रि दशहरा के बाद अब दीपावली आने वाली है जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर वेतन नहीं मिलने के कारण संविदा कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, त्योहार कैसे मनाएंगे।
मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रमुख सचिव सबको ज्ञापन देकर मांग की है कि संविदा कर्मचारी को वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे जो स्कूल में पढ़ते हैं, उनकी उनके बच्चों को स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे हैं जिसके कारण स्कूल वालों ने उनके बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं तथा संविदा कर्मचारी अपने लोन की किस्त नहीं चुका पा रहे हैं, जिसके कारण संविदा कर्मचारियों की हालत खराब होती जा रही है। ज्ञापन में कहा है कि यदि दीपावली के पहले वेतन नहीं दिया तो राजधानी भोपाल की सड़कों पर सख्त से सख्त आंदोलन किया जाएगा। कलमबंद हड़ताल की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश शासन की होगी।
