हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष के बयान से नाराज हुआ अल्पसंख्यक समाज
भोपाल। भोपाल में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के बयान पर अल्पसंख्यक वर्ग नाराजगी दिखाई दी। अल्पसंख्यक वर्ग ने उनके बयानों को उकसाने वाले बताते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
बडी संख्या में लोग कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे है। स्थिति को देखते हुए वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रदर्शनकारी कमिश्नर से मुलाकात करने के लिए अड़े हैं, जबकि पुलिस ने उन्हें रोके रखा। प्रदर्शनकारी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष तिवारी पर एफआईआर की मांग करते रहे। वकील सैयद साजिद अली ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने तिवारी के बयान को भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ बताते हुए लोगों से लामबंद होने की अपील की थी। लिहाजा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात है और केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
