प्रदेश के तीस जिलों में बारिश का कोटा हुआ फुल
भोपाल। प्रदेश के तीस जिलों में इस बार मानसूनी बारिश का कोटा पूरा हो गया है। जिन जिलों में मानसूनी बारिश का कोटा फुल हुआ है, वहां पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में औसत से 23 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 19 और पश्चिमी मध्य प्रदेश 27 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक 41.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 33.7 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। 30 जिले में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। इन जिलों में पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 15 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सितंबर अंत तक मानसून की विदाई हो सकती है। प्रदेश में अब तक औसत 41.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य के मुकाबले 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है।
इन जिलों में बारिश का कोटा हुआ फुल
भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो गया है।
