कंप्यूटर बाबा निकालेंगे गौ माता न्याय यात्रा, 7 अक्टूबर से
भोपाल। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में गौ माता न्याय यात्रा 7 अक्टूबर से निकाली जाएगी। यात्रा की ष्शुरूआत नर्मदापुरम से होगी। यात्रा का समापन मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर किया जाएगा।
महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में गौमाताओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जहाँ सड़क हादसों और अनदेखी के कारण हजारों गायों और कई मानव जीवन की हानि हो रही है। उन्होंने कहा संत समाज और धर्मप्रेमियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गौमाता को राजमाता का दर्जा देने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। इस उपेक्षा के विरोध में महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में गौ माता न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नर्मदापुरम से शुरू होकर मुख्यमंत्री निवास, भोपाल तक जाएगी। हजारों साधु-संत, धर्मप्रेमी, किसान और युवा इस दौरान ज्ञापन सौंपेंगे और सरकार को गौमाता के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देंगे।
