जल्द होगी निश्चेतना विशेषज्ञों की नियुक्ति
0
भोपाल। स्वास्थ्य विभाग अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 75 निश्चेतना विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विशेषज्ञों का चयन किया गया है।एमपी पीएससी ने बीते वर्ष कुल 228 पदों पर भर्ती विज्ञापन निकाला था। चयन प्रक्रिया बीते एक साल से चल रही थी, जो हाल ही में संपन्न हुई है। कुल 228 पदों में से 75 एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 13 विशेषज्ञों को वेटिंग सूची में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को इनकी चयन सूची मिल गई है। वैकेंसी के अनुसार जल्द ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की पदस्थापना की जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी विशेषज्ञों के 3,948 पद खाली हैं।
