मिशनरी संस्था ने बिजली विभाग के सब स्टेशन को भी बेच दिया
ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला
भोपाल। राजधानी में फर्जीवाड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ईसाई मिशनरी संस्था ने अपनी जमीन के साथ ही बिजली विभाग के संपत्ति की भी बिक्री कर डाली। इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद करीब दर्जनभर फादर और बिपस पर आर्थिक अपराध प्रकोश्ठ ने मामला दर्ज किया गया है।
इस प्रकरण की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से की गई थी। आरोपों के जाँच में खुलासा हुआ कि, मिशनरी संस्था ने 9 एकड़ की जमीन में शामिल 3 एकड़ का बिजली विभाग का सबस्टेशन भी खरीदार को बेच दिया है। वही बिजली विभाग के शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूरा प्रकरण भोपाल के बागसेवनिया इलाके में बने सब स्टेशन से जुड़ा है। इस फर्जीवाड़े से शासन को भी साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस खरीदी-बिक्री के बाद सरकार को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री की राशि भी जमा नहीं की गई थी। जानकारी के मुताबिक साल 1959 में रोमन कैथोलिक चर्च ने अनवर जहां बेगम से 44 एकड़ कृषि भूमि की खरीद की थी।
इनके खिलाफ दर्ज किया मामला
आर्कडायसिस सोसायटी के तत्कालिन आर्च बिसप डा पास्कल टोप्नो, फादर जार्ज स्टीफन, फादर जार्ज वजाकला, फादर सुमन कुमार तिर्की मृत, फादर टोमी जोसेफ, फादर जैवियर टी एसबीडी, फादर फ्रेंक्लीन रोडिक्स, फादर लुईस मेलिकल, फादर जार्ज जैकब, अरूणा लीली और धर्मेन्द्र लीला के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है।
