प्रधानाध्यापक, प्राचार्य नहीं लगा रहे ई-अटेंडेंस
जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल। प्रदेश के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, प्राचार्य ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, इसके कारण कई शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगाते है। इसे लेकर लोक शिक्षा संचालनालय ने सख्ती दिखाते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए है कि ई-अटेंडेंस का पालन कराएं और मॉनिटरिंग भी करें।
जारी निर्देश में कहा गया संस्था प्रधान ई अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। संस्था प्रधान के अटेंडेंस नहीं लगाने के चलते शिक्षक भी ई अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। शिक्षा विभाग के कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी आदेश का पालन करवाएं और उसकी मॉनिटरिंग भी करें। आदेश में कहा गया है कि हमारे शिक्षक ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। मॉनिटरिंग रिपोर्ट में संज्ञान में आया है कि विद्यालयों में संस्था प्रधान द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, जिसके कारण संबंधित संस्था के शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं, जो उचित नहीं है। इसलिए जिलान्तर्गत समस्त कार्यरत संस्था प्रधान और शैक्षणिक स्टॉफ की ई-अटेंडेंस लगाए जाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराएं और इसकी मॉनिटरिंग करें. संस्था प्रमुखों की ई-अटेंडेंस मॉनिटरिंग के लिए पृथक से पोर्टल पर व्यवस्था की गई है।
