जबलपुर में मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर एंड ओवरहाल सुविधा होगी शुरू
0
भोपाल। रक्षा उत्पादन विभाग भारत सरकार की संयुक्त सचिव डॉ. गरिमा भगत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण का हब बनने की अपार संभावनाएं हैं। जबलपुर में 300 करोड़ की लागत से एक मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा शुरू की जाएगी जो रोजगार देगी।रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने और नए अवसरों पर चर्चा के लिए रक्षा इंडस्ट्री इंटरेक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त सचिव डॉ. भगत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एमएसएमई को रक्षा पीएसयू और बड़े प्राइवेट सेक्टर से सीधे जोड़ते हैं जिससे टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, जॉइंट वेंचर और महत्वपूर्ण प्रणालियों के सह-विकास के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि एसआरआईजन पोर्टल पर अब तक 39 हजार से अधिक प्रोडक्ट स्वदेशीकरण के लिए लिस्टेड हैं, जो निवेशकों और स्टार्टअप के लिए बड़े अवसर पैदा करते हैं। डॉ. भगत ने बताया कि जबलपुर में 300 करोड़ की लागत से एक मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा स्थापित की जा रही है जिससे स्थानीय उद्योगों के लिए बड़े अवसर तैयार होंगे।
