चोरी रोकने प्रदेश में खोले जाएंगे बिजली थाने
भोपाल। प्रदेश में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब बिजली विभाग बिजली थाने खोलने जा रहा है। ये थाने राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के छह नगरों में खोले जाएंगे।
बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। बिजली विभाग ने प्रदेश में अब बिजली थाने खोलने की शुरूआत करने की तैयारी कर दी है। इसके तहत ं इंदौर, उज्जैन भोपाल सहित कुल 6 शहर शामिल रहेंगे। इसका उद्देश्य केबल चोरी की घटनाओं को रोकना, बिजली कर्मचारियों पर हो रहे हमले पर रोकथाम लगाना है। जिससे अब बदमाशी तत्व की खैर नहीं। बिजली थाने खोलने के लिए सरकार को मंजूरी मिल गई है। जिसमें केस मिलने पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। सरकार गुजरात मॉडल की तर्ज पर इसे प्रदेश में लागू करेगी।
एक थाना खोलने पर खर्च आएगा 30 लाख
हाल ही में ऊर्जा मंत्री और बिजली कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात का दौरा कर वहां लागू व्यवस्था का निरीक्षण किया था। वहीं प्रदेश विद्युत क्षेत्र वितरण कंपनी के अनुसार, दो थाने इंदौर के पोलो ग्राउंड मुख्यालय और एक उज्जैन के ज्योति नगर मुख्यालय में तैयार किए जाएंगे। इसमें दोनों थाने चिन्हित किए गए हैं। इसके लिए पिछले माह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक हुई थी। जहां इसकी इजाजत मिल गई है। एक बिजली थाना खोलने में तकरीबन 20 से 30 लाख रूपए का खर्चा आएगा। वहीं सालाना मेंटेनेंस करने में 2 करोड़ रुपए लग सकते हैं।
