स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में आगे निकली छात्राएं
61 फीसदी छात्राओं ने लिया कॉलेजों में दाखिला
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में अब तक चल रही प्रवेश की प्रक्रिया के तहत 61 फीसदी प्रवेश छात्राओं का हुआ है।
प्रदेश में प्रदेश के निजी और सरकारी कालेजों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। इस बार भी कालेज में प्रवेश लेने में बेटियां हैं। इस बार स्नातक-स्नातकोत्तर में 61 प्रतिशत छात्राएं और 39 प्रतिशत छात्रों ने मनपसंद कॉलेजों में दाखिला लिया है। इतना ही नहीं, छात्राएं प्रवेश लेने के लिए नामांकन, च्वाइस फिलिंग और सत्यापन में भी आगे हैं। इसका प्रमुख कारण छात्राओं के लिए पंजीयन फ्री और कई योजनाओं का संचालित होना भी है। इसके साथ ही छात्राओं के पास होने का प्रतिशत भी अधिक है। उच्च शिक्षा विभाग की स्नातक-स्नातकोत्तर की दो मुख्य चरण व दो अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जहां स्नातक में अब तक 3.47 लाख और स्नातकोत्तर में 96 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
प्रदेश में प्रवेश के आकड़े
स्नातक-स्नातकोत्तर में छात्र-छात्राओं का प्रवेश – 4.44 लाख
स्नातक-स्नातकोत्तर में छात्राओं की संख्या – 2.72 लाख
स्नातक-स्नातकोत्तर में छात्रों की संख्या – 1.71 लाख
स्नातक में छात्राओं की संख्या – 2.04 लाख
स्नातकोत्तर में छात्रों की संख्या – 1.42 लाख
स्नातकोत्त में छात्राओं की संख्या – 68 हजार
स्नातकोत्तर में छात्रों की संख्या – 28 हजार
