पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तारीख बढ़ी
भोपाल। मध्यप्रदेश में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें एडमिशन की तारीख को 18 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दिया गया है।
प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग 17 अगस्त से 4 सितंबर तक होगी। मैरामेडिकल पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 में प्रवेश संबंधी सूचना 14 अगस्त को गांधी मेडिकल कॉलेज समिति भोपाल के अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से जारी की गई है। समिति ने पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश संबंधी सूचना 14 अगस्त को जारी की। इसमें बताया गया कि एडमिशन की अंतिम तारीख पहले 18 अगस्त को बढ़ा दिया गया है और अब अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 (समय शाम 5 बजे तक) कर दी गई है।
काउंसलिंग के प्रथम चरण का आयोजन 27 अगस्त से 4 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। 27 अगस्त को पात्र विभागीय कोटा, दिव्यांग एवं पीजी डिप्लोमा परफ्यूजन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के कैंडिडेट्स को गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे तक पहुंचना होगा। जहां कैंडिडेट्स को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, आवंटित पाठ्यक्रम की फीस के प्रथम किस्त को ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की व्यवस्था करने के साथ-साथ स्वंय उपस्थित होना अनिवार्य है।
