किसानों ने निकाली मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा
सरकार से की जल्द मांगों को पूरा करने की मांग
भोपाल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर यात्रा के पहले यूनियन के सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाया और नशा न करने की ष्शपथ ली। साथ ही सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी की गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष जयराज सिंह राणा और प्रचार मंत्री विश्णु शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के पहले एक पेड मां के नाम संगठन का प्रत्येक सदस्य पौधा लगाया गया। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा नशा न करने की शपथ भी ली गई। यात्रा प्रारंभ होने के पहले राष्ट्र के प्रति आजादी के आंदोलन के महानायकों को याद किया जायेगा। यात्रा में ष्शामिल होने मोटर साईकिल, ट्रेक्टर, जीप, साईकिल, बैलगाडी सहित अन्य साधन लेकर किसान पहुंचे थे। कार्यक्रम को सफल बनाये सभी किसान कृषि उपज मंडी प्रागंण गोहद में शामिल हुए। यात्रा के पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने सरकार से किसानों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
