पेंशनधारियों को 31 तक कराना होगा ई-केवाईसी
0
भोपाल। प्रदेश में सरकार की सभी पेंशन स्कीमों का लाभ लेने वाले 3.50 लाख पेंशनधारियों को 31 अगस्त तक जीवित प्रमाण पत्र के साथ ई-केवाईसी कराना होगा। वर्ना उनकी पेंशन होल्ड पर रख दी जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने सभी कलेक्टर, पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों को निर्देश दिए हैं कि 31 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी करा ली जाए, वर्ना इसके बाद पेंशन पोर्टल पर पेंशनधारी का खाता लॉक कर दिया जाएगा। विभाग के द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभी तक 3.5 लाख पेंशनधारियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। सभी पेंशनधारकों को डाटा ऑनलाइन सत्यापित किया जाना है। दरअसल, एनआईसी के द्वारा बनाए गए पोर्टल में पेंशनधारी यदि मृत हो गया, पलायन कर गया या अपात्र है तो पेंशन है। जिसके कारण कई पेंशनधारकों की पेंशन रूक गई थी।
