पोर्टल पर जानकारी अपडेट ना होने से परेशान हो रहे विद्यार्थी
भोपाल। शिक्षा विभाग का पोर्टल अपडेट नहीं होने से विद्यार्थियों जानकारी के लिए परेशान होना पड़ रहा हे। एमपी बोर्ड का पोर्टल आज भी पुरानी जानकारी दे रहा है। पोर्टल पर नई जानकारियां अपलोड नहीं हो पा रही है, जिससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
एमपी बोर्ड का वेब पोर्टल पर नई जानकारियां अपलोड नहीं की जा रही है। इस कारण छात्रों और शिक्षकों रिकॉर्ड औरसूचनाओं से भररा पड़ा को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। पोर्टल के स्टूडेट्स सर्विस सेक्शन जाकर यदि कोई छात्र जानकारी लेना चाहे तो अधिकतर सूचनाएं 2021-22 या उसे भी पहले की ही ली रही हैं।एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर स्टूडेंट्स सर्विसेज सेक्शन में जाकर देखे तो वहां विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2021-22 की जानकारी प्रमुखता से दिखाई देती है। डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा सत्र 2019-20 की आवेदन से जुड़ी सुचना, व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेश नीति और परीक्षा केंद्र चयन से संबंधित सभी जानकारियां भी वर्ष 2019 या उसे पहले के वर्ष की है।
