16 फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमाएं चल समारोह में नहीं होंगी शामिल
भोपाल। गणेश उत्सव की शुरुआत से पहले मूर्तिकार अब गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसी बीच प्रतिमाओं की ऊंचाई को लेकर भोपाल जिला प्रशासन ने नए आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने आदेश में कहा कि गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई 16 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 16 फीट से ऊंची गणेश प्रतिमाएं चल समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगी।
27 अगस्त से गणेशोत्सव की शुरुआत होने जा रही है. गणेश उत्सव से पहले मूर्तियां लगभग तैयार हो चुकी हैं और अब मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। मूर्तिकारों का कहना है कि इस बार आठ से नौ फीट की ही प्रतिमाएं तैयार की गई हैं और कुछ विशेष ऑर्डर मिलने पर ही 12 फीट ऊंचाई की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। हालांकि हर बार अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए जाते हैं, इसलिए इस बार पहले ही ध्यान में रखकर कम ऊंचाई वाली प्रतिमाएं तैयार की हैं।
