कांग्रेस का सामाजिक न्याय सम्मेलन छह को
0
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 6 अगस्त बुधवार को “सामाजिक न्याय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित होगा।सम्मेलन में राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं युवाओं की उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन में जाति आधारित जनगणना को लागू करने की मांग, निजी क्षेत्र में अनुसूचित जातियों को आरक्षण, निजी शिक्षण संस्थानों में अजा-अजजा छात्रों को निशुल्क शिक्षा, सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट में आरक्षण की व्यवस्था, मध्यप्रदेश में पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की बहाली जैसे मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।
