यूजी में प्रवेश की रिक्त हैं पांच लाख सीटें
अतिरक्ति सीएलसी राउंड चलाकर भरी जाएंगी सीटें
भोपाल। प्रदेश के कॉलेजों में पांच लाख से ज्यादा सीटें खाली हैं। खाली सीटों को भरने के लिए अब अतिरिक्त सीएलसी राउंड चलाया जाएगा। विद्यार्थी 14 अगस्त से कॉलेज पहुंचकर उसी दिन फीस जमाकर प्रवेश ले सकेंगे।
प्रदेश के 1336 कॉलेजों में यूजी की करीब 8.25 लाख सीटें हैं, इसमें से अभी तक 3.18 लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। वर्तमान में करीब 5 लाख सीटें अब भी खाली हैं। विभाग बची सीटों पर प्रवेश देने के लिए अतिरिक्त सीएलसी राउंड चला रहा है। स्टूडेंट 14 अगस्त तक ’पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर एडमिशन ले सकेंगे। विद्यार्थी जिस दिन कॉलेज आएगा, उसी दिन फीस जमा कर प्रवेश दे दिया जाएगा।
विभाग प्रवेश देने के लिए रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विद्यार्थी तीन बजे तक कॉलेज पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। चार बजे तक वह हेल्प सेंटर पर पहुंचकर सत्यापन करवाएंगे। कॉलेज शाम पांच बजे तक मेरिट जारी करेगा। इसके बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश ले पाएगा। यह फीस वह 24 घंटे में कभी भी जमा कर पाएगा। फीस जमा नहीं करने की दशा में उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
