छिंदवाड़ा एसपी सहित दस आईपीएस जाएंगे प्रशिक्षण पर
भोपाल। छिंदवाड़ा एसपी सहित राज्य के सात जिलों के एसपी प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। राज्य के कुल दस आईपीएस प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं। इस आशय के आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए हैं।
राज्य के दस आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण के लिए 4 अगस्त से प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण 12 सितंबर तक चालीस दिनों तक चलेगा। इस स्थिति में जिलों के पुलिस अधीक्षक का प्रभार अन्य को सौंपा जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण पर जाने वाले आईपीएस अधिकारियों में छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे का प्रभार कमांडेंट छिंदवाड़ा बटालियन आठवीं को दिया जाएगा। इसी तरह सिवनी एसपी सुनील मेहता का प्रभार एसपी रेल जबलपुर, बुरहानपुर एसपी देर्वेन्द्र पाटीदार का प्रभार कमांडेंट भिंड सातवीं बटालियन, एसपी झाबुआ पद्य विलोचन शुक्ला का प्रभार कमांडेंट मुरैना पांचवी बटालियन, एसपी मउगंज दिलीप कुमार सोनी का प्रभार एआईजी एसआरपी भोपाल को, एसपी आगर मालवा विनोद कुमार का प्रभार कमांडेंट गुना एसएएफ 26 वीं बटालियन को दिया जाएगा। इसी तरह डीसीपी हेडक्वार्टर इंदौर प्रकाश चंद परिहार का प्रभार डीसीपी जोन वन इंदौर, कमांडेंट 36 वीं बटालियन अवधेश प्रतापसिंह का प्रभार एसपी बालाघाट को और एसपी पीटीएस इंदौर राजेन्द्र कुमार वर्मा का प्रभार कमांडेंट 15 वीं बटालियन इंदौर को सौंपा जाएगा।
