ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे अपने भोपाल प्रवास के दौरान शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। वे स्थल-स्थल पर पहुंचकर सुधार कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने तथा इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे रहे हैं।
प्लेटिनम प्लाजा से भ्रमण की शुरुआत करते हुए वे दुर्घटनाओं के कारणों, मृतकों की संख्या और वर्तमान स्थितियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यहां वे अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट को जल्द से जल्द समाप्त करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसके पश्चात वे तरुण पुष्कर इंटरसेक्शन पहुंच चुके हैं, जहां वे यातायात की सहजता हेतु लेफ्ट टर्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं। 1250 चौराहा क्षेत्र में भी वे निरीक्षण कर सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कह रहे हैं। कोर्ट चौराहा (पर्यवास इंटरसेक्शन) पर निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट का निराकरण करने के निर्देश दिए।
