प्रदेश में हो रही खाद की कालाबाजारी
भोपाल। प्रदेश में अति वर्षा के चलते किसान परेशान है, किसानों के यूरिया नहीं मिल रही और कई जिलों में खाद की कालाबाजारी हो रही है। खाद के अभाव अतिबारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है, अधिकारी सर्वे करने नहीं पहुंचे है।
यह आरोप आज प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुए लगाए। नायक ने कहा कि सीहोर जिले के एक गांव क्षेत्र में किसान बैल की जगह खुद हल चला रहा है। सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए। फसल बीमा की राशि मध्य प्रदेश में नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि शहडोल के बाद मऊगंज में फर्जी पेमेंट का मामला सामने आया है। एक ही वेंडर को समोसे, चाय, दरी, टेंट का पेमेंट दे दिए दे दिए। नायक ने कहा-जनता दुबली हो रही भाजपा के नेता मोटे हो रहे है। जनता परेशान है मंत्री 40 हजार के काजू खा रहे है।
पांच जिलों में ही
नायक ने ग्वालियर चंबल इलाके के भिंड, शिवपुरी और दतिया सहित 5 जिलों में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण हुई भारी तबाही और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि इन पांचों जिलों के कम से कम 200 गांवों में अत्यधिक बारिश ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। दतिया जिले के सेवढ़ा, भांडेर और दतिया विकासखंडों में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालात बेहद खराब हैं। डबरा और करेरा में भी यही स्थिति है। पांचों जिलों में कई स्थानों पर तिलहन और दलहन की फसलें शत प्रतिशत नष्ट हो चुकी हैं।
