जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के पहले फिर दिल्ली में होगा मंथन
भोपाल। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में एक बार फिर प्रदेश के नेताओं से मंथन करेंगे। बताया जा रहा है ि कइस मंथन के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली बुलाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों चल रहे संगठन सर्जन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली में इसे लेकर नियुक्ति किए गए आर्ब्जवर और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें हो चुकी हे। बताया जा रहा है कि एक बार फिर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता नियुक्ति को लेकर चर्चा करना चाहते हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों की माने तो पटवारी 22 जुलाई और सिंघार 23 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगे।
चर्चा है कि दोनों नेताओं से बातचीत के बाद जिला अध्यक्षों के नाम पर मंथन शुरू होगा। अगस्त के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची आ सकती है। संगठन सृजन के कार्यक्रम के जरिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। भोपाल में संगठन सृजन का राहुल गांधी ने आगाज किया था।
एनएसयूआई ने बदले प्रदेश प्रभारी
मध्य प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दिल्ली के अंकित डेढ़ा और हरियाणा के साहिल शर्मा को मध्यप्रदेश एनएसयूआई का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस बदलाव के तहत राजस्थान के महावीर गुर्जर और रितू बराला को उनके प्रभारी पद से हटा दिया गया है। दोनों नेताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे मध्यप्रदेश में एनएसयूआई को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
