राजधानी में धंसी सड़क, कांग्रेसी बैठे धरने पर
भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर की मेन सड़क धंस गई है। यहां आठ फ़ीट गहरा गड्ढा हुआ है। गनीमत रही कि, कोई नुक़सान नहीं हुआ है। इसके पहले ग्वालियर, इंदौर में भी इस तरह की घटनाएं हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता वहां पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
जानकारी के मुताबिक, यह गड्डा एमपी नगर के ज्योति टॉकीज बस स्टॉप के पास हुआ है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, सड़क का जो हिस्सा धंसा है उसके ठीक नीचे से सीवेज लाइन निकली है। यह भोपाल शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क में से एक हैं। इस सड़क से अक्सर लोक निर्माण विभाग का काफिला निकलता है। जबकि हजारों लोग इस सड़क से रोजाना सफर करते हैं, ऐसे में इस मेन सड़क का ऐसे धंस जाना च्ॅक् के कामों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारेलिया ने सड़क पर धंसने को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गड्ढे के पास धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया और कहा कि भोपाल ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश की सड़कों का यही हाल है। करोड़ों रुपए खर्च होते हैं लेकिन सड़कों की हालत बरसात में सामने आ जाती है। यह भ्रष्टाचार और लापरवाही का नतीजा है।
