विधानसभा अध्यक्षों की कमेटी की बैठक 14 को
0
भोपाल। प्रदेश को पहली बार केंद्रीय कमेटी की अध्यक्षता करना का अवसर मिलेगा। दरअसल, 14 जुलाई को भोपाल में लोकसभा की नई कमेटी की पहली बैठक होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 7 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक के दौरान विधानसभा समितियों को ताकतवर बनाने मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश , बंगाल, राजस्थान समेत 7 राज्यों के स्पीकर भोपाल पहुंचेंगे। यहां विधानसभा समितियों की ताकत बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। आश्वासन और घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। अफसरों की जवाबदेही तय करने की रणनीति बनेगी। समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्यों में नई व्यवस्थाएं लागू होंगी। बैठक के बाद सभी विधानसभा अध्यक्ष उज्जैन दौरे पर जाएंगे।
