बिजली कर्मियों का राजधानी में आंदोलन 13 को
0
भोपाल। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर 13 जुलाई को मध्यप्रदेश के बिजली कर्मी प्रदर्शन करेंगे। बिजलीकर्मियों का कहना है कि सरकार को 4 जुलाई तक चर्चा करने की बात कही थी। बावजूद चर्चा नहीं हुई। इसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाई इंजीनियर संगठन के बैनर तले यह आंदोलन होगा। संगठन के प्रवक्ता लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी भोपाल में यह प्रदर्शन नीलम पार्क में होगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बिजली कर्मी जुटेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग में 5 हजार संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी संविदा कर्मी संपूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत लिखित, साक्षात्कार, मेरिट के माध्यम से भर्ती हुए हैं, लेकिन भविष्य सुरक्षित महसूस न कर पाने की वजह से 10-12 साल के अनुभवी संविदा कर्मी अब नौकरी छोड़कर दूसरे विभागों में जा रहे हैं। ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के 100 से अधिक संविदा कर्मी नौकरी छोड़ चुके हैं। उनके आंदोलन पर जाने से बिजली सप्लाई व्यवस्था ठप हो सकती है।इन मांगों को लेकर किया जाएगा प्रदर्शनसंविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, गृह जिला ट्रांसफर (कंपनी टू कंपनी) की नीति बनाई जाए, संविदा नीति 2023 में डीए और इंक्रीमेंट जोड़ा जाए, कार्यालय सहायक पद को तकनीकी समकक्ष पद में बदला जाए, मध्य क्षेत्र में वेतन विसंगति दूर की जाए, 50 प्रतिशत आरक्षण पूर्व निर्धारित भर्ती में दिया जाए, संविदाकर्मियों को राष्ट्रीय अवकाश में कार्य करने पर दोगुना मानदेय मिले, नियम के अनुसार 9, 18, 35 सालों की सेवा पर प्रमोशन एवं वेतनमान दिया जाए और संविदा से सीधी भर्ती होने पर 70, 80 और 90 नियमावली को समाप्त किया जाए।
