आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगा स्कूल शिक्षा विभाग
बालाघाट सहित चार जिलों में शुरू होगा प्रशिक्षण
भोपाल। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पढ़ाई की तैयारी करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूल शिक्षा विभाग प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, अलीराजपुर, नरसिंहपुर और उज्जैन जिलों में यह प्रशिक्षण पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर ष्शुरू किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला नई शिक्षा नीति 2020 की टास्क फोर्स समिति की बैठक में लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए तैयार करने हेतु कदम उठा रहा है। इसके चलते आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पढ़ाई की तैयारी करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी की जा रही है। यह काम पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर अलीराजपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और उज्जैन जिले में शुरू किये जाएं। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के पढ़ाने से बच्चे सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा के पूर्व कक्षाओं में पढ़ाई के लिये तैयार होकर जाएं। वहीं बैठक में आधुनिक कृषि के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को कृषि संकाय को बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता है। उन स्कूलों में, जिनके पास दो एकड़ से अधिक भूमि है, वहां प्राथमिकता के साथ कृषि संकाय शुरू किये जा सकते है।
त्रिभाषा फार्मूला सख्ती से लागू होगा
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के मूल्याकंन के लिए शिक्षाविदो के साथ आगामी 29 जुलाई को बैठक भी की जाए। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2020 में नई शिक्षा 2020 की घोषणा की थी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों में त्रिभाषा फार्मूला को सख्ती लागू करने के निर्देश दिये। वहीं शिक्षकों की आकस्मिक मृत्यु पर परिजन को नौकरी देने की व्यवस्था में सुधार के लिए उपयुक्त सुझाव देने के लिए कहा।
