भोपाल को मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर, मिश्र जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भोपाल को एक नया पुलिस कमिश्नर मिलने वाला है, क्योंकि वर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए पात्र हो गए हैं।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र अधिकारियों की सूची में मध्य प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों हरिनारायणचारी मिश्र और अनुराग के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएस हरिनारायणचारी मिश्र को केंद्र में संयुक्त सचिव या इसके समकक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों के लिए 19 अधिकारियों को पैनलबद्ध किया है। इसमें 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी और भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र का नाम शामिल है। इसी बैच के आईपीएस अनुराग, जो वर्तमान में इंदौर ग्रामीण के पुलिस महानिरीक्षक हैं, का नाम भी इस सूची में है। ये दोनों अधिकारी मध्य प्रदेश कैडर से चुने गए हैं। हरिनारायणचारी मिश्र के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी।
