देहदान करने वालों का होगा सम्मान
0
भोपाल। प्रदेश में अपनी जान देकर दूसरों का जीवन बचाने वालों का स्वतंत्रता दिवस को सम्मान किया जाएगा। अंग दान करने वाले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सम्मानित होंगे। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, 26 जनवरी और 15 अगस्त को जिला कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। अंगदान करने वाले नागरिक के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना। यह केवल दान नहीं, अमरता है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि देहदान अथवा हृदय, लीवर व गुर्दा दान करने वाले महान लोगों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी, साथ ही उनके परिजनों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
