तय किया मूंग और उड़द का समर्थन मूल्य, 19 से होगा रजिस्ट्रेशन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द्वारा की घोशणा के बाद सरकार ने अब ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी की तैयारी तेज कर दी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग ओर उड़द की खरीदी सरकार करेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जून से प्रारंभ होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये 19 जून से पंजीयन प्रारंभ करने की घोषणा की है। सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये कृषि आधारित उद्योग लगाने में भी मदद कर रही है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिले इसके लिये हम प्रतिबद्ध हैं। सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8682 प्रति क्विंटल और उड़द का समर्थन मूल्य 7400 रूपए प्रति क्वींटल तय किया है। जो किसान अपनी मूंग और उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, उन्हें 19 जून से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर,आईएफएससी कोड, भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की स्व प्रमाणित छाया प्रति दस्तावेजों के रूप में देनी होगी। वहीं सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर “व्यवस्था उपार्जन समितियां“ गठित करने का निर्णय भी लिया है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बनी रहे।
