भोज विवि नहीं दे पाएगा बीएड और बीएलएड कोर्स के लिए प्रवेश
भोपाल। एनसीटीई ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय के बैचलर एजुकेशन (बीएड) और बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) कोर्स की मान्यता खत्म कर दी है। इसके चलते भोज विवि दोनों कोर्सों की 1500 सीटों पर इस सत्र में एडमिशन नहीं दे पाएगा।
भोज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील मंडेरिया ने परफार्मेस अप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) ने देने पर शिक्षा विभाग के निदेशक एलपी झारिया और समन्वयक डॉ. हेमलता दिनकर को नोटिस दिए हैं। एनसीटीई ने भोज विवि को तीन से चार बार पीएआर के लिए मेल किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने सालाना भेजे जाने वाली पीएआर को समय रहते नहीं भेजा गया है। इसके चलते अब भोज विवि में बीएड की एक हजार और बीएलएड की 500 सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाएंगे। जबकि प्रवेश कराने के लिए भोज विवि को बीएड के पांच-पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के आवेदन जमा हो गए हैं।
