कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भी होंगे सक्रिय, करेंगे अलग-अलग जिलों का दौरा
भोपाल। भाजपा के विधायकों और सांसदों का पचमढ़ी में प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों दिल्ली में बैठक ली। इसके बाद अब वे प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। चौधरी 16 जून से प्रदेश के जिलों में पहुंचकर बैठकों में शामिल होंगे। वे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे।
पचमढ़ी में भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। वे पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 16 जून तक मध्यप्रदेश में रहेंगे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चौधरी अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिलों में पार्टी द्वारा नियुक्त जिला संगठन सृजन प्रभारियों के दौरे भी शुरू हो चुके हैं। ये प्रभारी जिलों में जाकर मंडलम, सेक्टर और ब्लॉक इकाइयों की बैठकें ले रहे हैं।
स्लीपर सेल की हो रही रिपोर्ट तैयार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत भाजपा ‘स्लीपर सेल’ की रिपोर्ट तैयार हो रही है। एआईसीसी द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर गुप्त रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। आर्ब्जवर दिन में कांग्रेसी रात में भाजपा वाले नेताओं पर हमारी नजर है। गुप्त रिपोर्ट दिल्ली रोज भेजी जा रही है। कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की जा रही है। कार्यकर्ताओं की हमेशा शिकायत रहती थी कि पार्टी हमसे पूछकर फैसला नहीं लेती लेकिन अब उनसे पूछकर अध्यक्ष बनाया जाएगा। सभी में आर्ब्जर्वर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ऐसे नेताओं की तलाश में जुटे हैं जो कांग्रेस में रहकर भाजपा के साथ जुड़े हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।
