विमानतल के दस किलोमीटर के दायरे आने वाले मैरिज गार्डनों को नोटिस
अहमदाबाद प्लेन हादसे का राजधानी में दिखा असर
भोपाल। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन की सक्रियता देखने को मिल रही है। भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मैदान में उतरी और विमानतल के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मैरिज गार्डनों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर के दायरे में आए तो कार्रवाई होना तय है। राजधानी भोपाल एयरपोर्ट के आसपास बिल्डिंगों की ऊंचाई को लेकर सर्वे किया जा रहा है। मैरिज गार्डन में लेजर बीम (सारपी लाइट) के इस्तेमाल से प्लेन क्रैश की घटना से संदेह है। क्योंकि लेजर लाइट आसमान में करीब 150-200 मीटर तक अटैक करती हैं। एसडीएम राय और एयरपोर्ट अथॉरिटी मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस देने के लिए निकली है। अगर विमानतल से 10 किलोमीटर के दायरे में ऊंची बिल्डिंग या मैरिज गार्डन आएंगे तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
बर्ड हिट से फ्लाइट को बचाने हटेंगी मांस की दुकानें
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में मांस की दुकानें भी हैं। जिससे यहां बर्ड हिट की संभावना बनी रहती है. हालांकि यहां निरंतर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाती है, लेकिन अब इन मांस दुकानों को एयरपोर्ट से दूर किया जा रहा है। ये कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। हालांकि अभी मांस दुकानों को स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटाने के मौका दिया गया है, इसके बाद सख्ती से इनको हटाया जाएगा।
