राहुल गांधी आर्ब्जर्बर से करेंगे बात, जिला अध्यक्षों के पैनलों की लेंगे जानकारी
भोपाल। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान शुरू होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर्यवेक्षकों की पहली बैठक जल्द लेने जा रहे हैं। राहुल गांधी वर्चुअली बैठक करेंगे। बैठक में वे जिला अध्यक्षों के पैनल को लेकर जानकारी लेंगें।
प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसके तहत जिलों में जिला अध्यक्ष चयन के लिए आर्ब्जर्बर भेजे गए है। इस अभियान पर दिल्ली से बड़े नेता पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। पिछली तीन जून को राहुल गांधी ने इस ऑब्जर्वर्स से बात की थी, इसके बाद सभी पर्यवेक्षक जिलों में भेजे गए थे। जिलों में जाने के बाद पर्यवेक्षकों से साथ राहुल गांधी की पहली बैठक होगी। इस बैठक से ही कांग्रेस का जिला में क्या हाल है इसका आभास हो जाएगा। एआईसीसी द्वारा बनाए गए ऑर्जवर्स की राहुल गांधी ने 20 जून को बैठक बुलाई है। सभी 60 ऑब्जर्वर्स वर्चुअली इस बैठक से जुड़ेंगे। बैठक में 19 जून तक का जिसने जो हाल जिलों में कांग्रेस का देखा उसकी जानकारी राहुल गांधी को देंगे। जिलों में संगठन की क्या स्थिति है इस पर भी इस बैठक में बातचीत हो सकती है। इसके अलावा संगठन सृजन अभियान को लेकर दिए गए टॉस्क के विभिन्न मुद्दों पर बात हो सकती है। इस बैठक से पहले पर्यवेक्षकों को जिला और ब्लॉक में जाकर बैठक लेना होगी, इन बैठकों में जिम्मेदार और महत्वपूर्ण नेताओं से जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर और संगठन की वर्तमान स्थिति को लेकर बातचीत करना है।
5
