यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी
डॉ. दौलत पटेल का नामांकन खारिज, राजीव सिंह का फार्म होल्ड पर
भोपाल। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 20 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से डॉ. दौलत पटेल का नामांकन खारिज कर दिया गया है, जबकि राजीव सिंह का नामांकन फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
अध्यक्ष पद के लिए स्वीकृत उम्मीदवारों में योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकड़े, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव और मोनिका मांडरे शामिल हैं। इस चुनाव में यश घनघोरिया को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वे कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से समर्थन प्राप्त करने में सक्रिय हैं। हालांकि कुछ प्रत्याशियों ने उनके खिलाफ परिवारवाद का मुद्दा उठाया है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
महासचिव पद के लिए 176 उम्मीदवार मैदान में
प्रदेश महासचिव पद के लिए इस बार जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कुल 182 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 176 को स्वीकृति मिल गई है, जबकि चार नामांकन रिया पटेल, यासमीन बी, अभिषेक यादव और हिमांशु बडवे, होल्ड पर रखे गए हैं। इन पर आगे जांच के बाद फैसला लिया जाएगा।
वंशवाद को लेकर विपक्षी प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
अध्यक्ष पद की दौड़ में यश घनघोरिया को एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। वे कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं। सूत्रों के अनुसार, वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से समर्थन हासिल करने में सफल रहे हैं। हालांकि, कुछ अन्य प्रत्याशियों ने उनकी उम्मीदवारी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। इससे चुनावी जंग और अधिक दिलचस्प होती जा रही है।
