फिर सेवाएं देने को तैयार कोरोना योद्धा, मंत्री से की मुलाकात
भोपाल। प्रदेश में कोरोना की दस्तक और पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कोरोना योद्धा अपनी सेवाएं देने को फिर से तैयार है। सरकार द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद फिर से अपनी बहाली को लेकर प्रयासरत है। सभी कोरोना योद्धा सैकड़ों की संख्या में कोविड-19 आयुष चिकित्सक संघ के बैनर तले स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों (कोरोना योद्धा) का कहना है कि जिस तरीके से हमने कोरोना काल के समय सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर स्वास्थ्य सेवाएं दी थी अभी फिर से देश और प्रदेश में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हम फिर से सेवाएं देने को तैयार हैं हमें पहले आश्वासन दिया गया था कि हमें परमानेंट नौकरी दी जाएगी, लेकिन बाहर कर दिया। हमें अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। पहले भी हमें कई बार आश्वासन दिया गया था। हमारी सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से मांग है कि हम सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से नियुक्ति दी जाए ताकि हम अपना परिवार पाल सके और स्वास्थ्य सेवाएं में सरकार का सहयोग कर सके।
