आप पार्टी प्रदेश में शुरू करेगी संवाद यात्रा
भोपाल। दिल्ली में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश में विस्तार करेगी। आप पार्टी ने हाल ही में पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी है। उन्हें प्रदेश में ऑब्जर्वर नियुक्ति किया है। तोमर ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तरीय संवाद यात्रा निकलेगी।
राजधानी पहुंचे मध्यप्रदेश आप प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले स्थानीय चुनावों में सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए, 230 विधानसभाओ में प्रभारियों की करेंगे नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही पूरे मध्यप्रदेश में ’संवाद यात्रा’ शुरू करने जा रही है। ये अभियान भोपाल से शुरू होगा और इसका मकसद राज्य में बदलाव लाना है। तोमर ने कहा कि ’संवाद यात्रा’ का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाना है। तोमर ने बताया कि हमने आज भोपाल में प्रदेश कार्यकर्ताओ की बैठक ली। इसी तरह की बैठकें आगे भी होती रहेंगी। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी पहुंचने के बाद तोमर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल से शुरू होने वाले इस अभियान में भारी संख्या में आप कार्यकर्त्ता जुटाने की संभावना है।
