पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग के बाद तय हो सकता है भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम
भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 16 जून के बाद कार्यक्रम तय किया जा सकता है। 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में भाजपा द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह भी ष्शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोनों नेता प्रशिक्षण वर्ग के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पहली बार ऐसा हुआ है जब इतना विलंब हुआ हो। जनवरी माह से प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया विलंबित हो रही हे। पिछले पांच महीने से कार्यकर्ता असमंजस में हैं। जनवरी महीने में नौ बार में भाजपा ने सभी संगठनात्मक 60 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। दावा था कि फरवरी महीने में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। लेकिन, पांच महीने से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा ?
अब माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम 16 जून के बाद घोषित हो सकता है। 14 से 16 जून तक प्रदेश भाजपा के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में आयोजित होना है। इस वर्ग के उद्घाटन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है।
