भाजपा का संकल्प से सिद्धि तक अभियान आज से
घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, मोदी सरकार की बताएंगे उपलब्धियां
भोपाल। प्रदेश में भाजपा ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान कल सोमवार 9 जून से चलाएगी। जिसके तहत भाजपा नेता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताएंगे।
बता दें कि जातिगत जनगणना सहित देश के हित में विभिन्न विषयों पर कांग्रेस सरकार के 60 साल की विफलताओं को और बीजेपी सरकार की 11 साल की सफलताओं को घर-घर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय की गई है। 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं होगी। मंडल स्तर तक भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग शिविरों का आयोजन होगा. 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी। जबकि 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा। इस सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अलग-अलग संभागों और जिलों में मंत्रियों, विधायकों, सांसदों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। गौरतलब है कि भाजपा ने मोदी सरकार के 11वां साल पूरा होने को भाजपा संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है।
