ई-फाइल बनाने में छिंदवाड़ा, बालाघाट अच्छे जिलों की रैंकिंग में
भोपाल। सरकारी विभागों में ई फाइल प्रणाली को लेकर ई- ऑफिस रैंकिग जारी की गई है। इसमें नवंबर 2024 से मई 2025 के जिलों व संभागों में ई-ऑफिस पर किए गए कामकाज का ब्यौरा शामिल है। इसमें छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले अच्छा काम करने वाले जिलों में शामिल हुए हैं। जबकि जिलों में अलीराजपुर और जबलपुर पिछड़ गए हैं।
प्रदेश में ई फाइल प्रणाली के तहत जब से सरकारी कार्यालयों में काम ष्शुरू हुआ है जब से यह देखने को मिला है कि अधिकांश जिलों में अधिकारी ई-मोबाइल पर काम करने से कतरा रहे है। यही वजह है कि जनता के काम अटक रहे हैं। अच्छा काम करने वाले जिलों में सबसे ऊपर बैतूल, हरदा, शिवपुरी,अनुपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, विदिशा, कटनी ग्वालियर और नर्मदापुरम हैं। इन जिलों में से छिंदवाड़ा में 1414 और बालाघाट जिले में 1742 ई फाइलें बनाई गई हैं। वहीं बैतूल जिले में तीन हजार से ज्यादा ई फाइलें बनाई गई है।
गौरतलब है कि राज्य में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कामकाज संभालते ही सबसे पहले आपसी समन्वय, नागरिकों के सुझावों को जानने और उन पर अमल करने के साथ साथ जनता की सहूलियतों के लिए ई आफिस पर कामकाज करने पर जोर दिया था।
ये जिले ज्यादा पिछड़े
झाबुआ, मैहर, खंडवा, टीकमगढ़, पांर्दुणा, सीधी, पन्ना, दमोह, मंडल, मऊगंज, जबलपुर, बड़वानी, व छतरपुर जैसे जिले सबसे ज्यादा पिछड़े है। इनमें नाम मात्र की फाइलें बनी हैं और जो फाइलें बनी हैं उनका भी मूवमेंट भी कम हुआ।
