दुग्ध संघ चलाएगा दूध का दूध पानी का पानी अभियान
0
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ द्वारा दूध का दूध, पानी का पानी अभियान 7 जून से शुरू किया जाएगा। अभियान तहत अलग-अलग इलाकों में चलित लैब पहुंचेगी, जो असली-नकली दूध , दही, घी, पनीर की ऑन द स्पॉट रिपोर्ट देगा।
इस अभियान के लिए स्पेशल वाहन तैयार किया है। जिसमें आधुनिक मशीनों से दूध में पानी, यूरिया, स्टार्च सहित 15 तरह की मिलावट की पहचान करेगा। ऑन द स्पॉट असली-नकली घी, पनीर की पहचान करेगा। इसमें मिलावटी पदार्थ की रिपोर्ट 48 घंटे बाद दी जाएगी। अभियान के तहत शनिवार, 7 जून को चलित लैब वाहन फॉर्च्यून सिग्नेचर सोसाइटी, इंडस गार्डन (रोहित नगर) इलाके में पहुंचेगा। अगले दिन 8 जून, रविवार को चलित लैब आकृति इको सिटी और डीके कैरट गुजराती कॉलोनी क्षेत्र में दूध सहित अन्य उत्पादों की जांच की जाएंगी। चिन्हित इलाकों में चलित लैब सुबह 7 बजे आएगा। आने वाले दिनों में भोपाल के अन्य इलाकों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। अगले सप्ताह में चलित वाहन में दूध सहित अन्य उत्पादों की जांच के लिए इलाके चिन्हित किए हैं। हालांकि दुग्ध संघ ने अभी इन इलाकों में जांच शिविर की तारीख की घोषणा नहीं की है। अलग-अलग दिन चलित वाहन जांच के लिए इन इलाकों में पहुंचेगा।