ऊर्जा मंत्री ने रोकी कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि
0
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह राजधानी के कोटरा नेहरू नगर और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेंद्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें हैं। इन अमल जरूरी है।