संगठन सृजन से पहले बुद्धि का सृजन करें राहुल
0
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री पर दिए वक्तव्य पर मांगे माफी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और उन्हें जमकर घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन सृजन से पहले अपनी बुद्धि का सृजन करें राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य पर माफी मांगे।
गौरतलब है मंगलवार को राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा में वक्तव्य दिया था। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की जड़ जमाने के लिए और कांग्रेस की ताकत के लिए, संगठन सृजन के लिए राहुल गांधी आये थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने और पार्टी के संस्कारों का अमर्यादित परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मर्यादा छोड़कर के जिस भाव से बोलते है, वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि पूरे देश की संस्कार के विरुद्ध बात करते हैं। पहले अपनी दादी के लिए जिस प्रकार से जूते पहन के फुल फेंक के जाते हैं उसी प्रकार से प्रधानमंत्री के लिए उन्होंने जो शब्द बोले हैं और जिस ढ़ग से उन्होंने ट्रम्प की बात की है यह उनका एक तरह से हल्कापन सबके सामने आता है। मैं कटु शब्दों निदा करता हूं। डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को कहां ले जाकर खड़ा करेंगे, उनके अपने व्यवहार बताते हैं की वो अब कब मेच्योर होंगे, कब परिपक्व होंगे और उनके साथ वाले तो ताली बजाते हैं ये बढ़ा दुर्भाग्य है।
इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती !
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है, राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती है क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें।