संकल्प सिद्धि अभियान के जरिए भाजपा गिनाएगी केन्द्र सरकार की उपलब्धियां
0
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने ‘संकल्प से सिद्धि’ नामक एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत भाजपा का लक्ष्य है कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, ’ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी बड़ी सफलताओं और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने वाले प्रयासों को आम जनता तक पहुंचाया जाए।
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, संगठन प्रभारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 11 से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों, ’ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री कहा कि जो काम पिछले 75 वर्षों में नहीं हो पाए, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में करके दिखाए हैं।
तीन दिवसीय कार्यशाला भी होगी
भाजपा की इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 14, 15 और 16 जून को विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी की भावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर गहन मंथन होगा।