संगठन सृजन से कांग्रेस को मिलेगा नया संबलः यादव
0
राहुल गांधी आज लेंगे अलग-अलग बैठकें
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा एजेंसीयों के अधिकारी राजधानी पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है। राहुल गांधी कल सुबह 10 बजे से करीब 4 बजे तक भोपाल में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और रविंद्र भवन में अलग-अलग बैठक लेंगे।
राहुल गांधी के आगमन और कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता ली है। अरुण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। संगठन सृजन की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे। एक माह तक अभियान चलेगा। पर्यवेक्षकों से राहुल गांधी चर्चा करेंगे। जिला में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। संगठन सृजन का उद्देश्य 2028 में मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में नई कांग्रेस देखने को मिलेगी। यादव ने आगे कि यह केवल सांगठनिक चर्चा नहीं, बल्कि कांग्रेस की आत्मा को फिर से जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास है। हम सबकी भागीदारी से यह मिशन सफल होगा और एक सशक्त कांग्रेस के रूप में हमारा भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा।
युवाओं को पद दिए जाएंगे
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- जातीय जनगणना के नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आयेंगे। राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते है, बीजेपी इवेंट के माध्यम से सिर्फ प्रचार करती है। इसलिए कांग्रेस संगठन को मजबूत कर रही है, युवाओं को पद दिए जाएंगे। पार्टी का दायित्व युवाओं के कंधों पर होगा। सुबह पीसीसी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।रविन्द्र भवन में दोपहर बाद कार्यक्रम होंगे, राहुल गांधी संगठन को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
प्रातः 11ः00 से 12ः00 बजेः राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल तृतीय तल) इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा ।
पूर्वाह्न 12ः00 से 12ः30 बजेः सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल प्रथम तल) इस सत्र में सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
दोपहर 12ः30 से 01ः30 बजेः आ.भा.कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी सभागार भोपाल में) यह बैठक संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व नियुक्ति पर केंद्रित होगी ।
दोपहर 01ः30 से 02ः30 बजेः विशेष परामर्श और अनौपचारिक चर्चा के लिए रखा गया है ।
दोपहर 02ः30 से 04ः00 बजेः आ.भा.कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का अभिवेशन (रविंद्र भवन सभागार, भोपाल)।