जिम चलाने वालों को धमकी देना महंगा पड़ा सब इंस्पेक्टर को
0
वीडियो वायरल हुआ तो कर दिया लाइन अटैच
भोपाल। राजधानी भोपाल में सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को लाइन-अटैक कर दिया गया है। बीते दिनों उन्होंने राजधानी में जिम चलाने वालों की धमकी दी थी और कहा था कि कोई भी मुस्लिम यहां ट्रेनिंग देने या लेने नहीं आएगा। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार, 2 जून को शहर के जिमों में चेकिंग के लिए पहुंचे हैं। उनका कहना है कि किसी जिम में मुस्लिम ट्रेनर ना हों।
बजरंग दल के कार्यकर्ता राजधानी के अयोध्या नगर और मिनाल इलाक़े के जिम में पहुंचे। वहां घुसकर रजिस्टर चेक किया। उन्होंने मुस्लिम ट्रेनर्स को जिम में ना बुलाने की धमकी दी है।। बजरंग दल का आरोप है कि पर्सनल ट्रेनिंग के नाम पर मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू युवतियों से नज़दीकियां बढ़ाते हैं। फिर ‘लव जिहाद’ को अंजाम देते हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा भी थे। सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा वायरल वीडियो में विवादित कॉमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर दिनेश, जिम मालिकों को जिम में मुस्लिम ट्रेनर और ट्रेनिंग लेने वालों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए हैं।