संगठन सृजन अभियान में परिष्करण अभियान का किया जाए समावेश
0
कांग्रेस नेता ने लिखा राहुल गांधी को पत्र
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान मंगलवार को शुरू होगा। इसकी शुरूआत होने के पहले ही कांग्रेस के पुराने नेताओं की सक्रियता भी बढ़ी है। कांग्रेस के पूर्व राकेश सिंह यादव ने इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस परिश्करण सृजन अभियान को जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यह कदम कांग्रेस को नई दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राहुल गांधी को लिखे पत्र में राकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इस योजना को सफल बनाने के लिए कुछ विशेष बिंदुओं को “कांग्रेस संगठन सृजन परिष्करण अभियान“ के अंतर्गत शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा कि संगठन सृजन अभियान में चिंहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अपराधिक कृत्यों की जानकारी विभिन्न पदों के दावेदारों से शपथ पत्र पर ली जानी चाहिए। इसमें राजनीतिक प्रकरण, सजा, ज़मानत, फ़ौजदारी प्रकरण और संगीन धाराओं में दर्ज अपराधों की विधिवत जानकारी शामिल होनी चाहिए। चयनित नेताओं के व्यापार व्यवसाय की जानकारी और आयकर रिटर्न की कॉपी लेना आवश्यक है। इससे अवैध गतिविधियों में लिप्त नेताओं को मुख्यधारा से बाहर रखा जा सकेगा।
अन्य दलों से आए नेताओं को प्रमुख पद ना दिए जाएं
यादव ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस संगठन में अन्य दलों से आए नेताओं को प्रमुख पदों पर नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए पार्टी में प्रवेश के बाद 5 साल तक कांग्रेस कार्यकर्ता बने रहने का शपथ पत्र लिया जाना चाहिए। कांग्रेस में ऐसे पदाधिकारी हैं जो भाजपा नेताओं के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को संगठन से तत्काल दरकिनार करना आवश्यक है।
पदाधिकारियों का हो राजनीतिक मूल्यांकन
यादव ने लिखा कि कांग्रेस पदाधिकारियों का नियमित राजनैतिक मूल्यांकन आवश्यक है, ताकि वे संगठन को मजबूत करने और आम जनता से जुड़ने में सक्षम हों। कांग्रेस संगठन में नियुक्त पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव सहित अन्य चुनावों में उम्मीदवार बनाने से रोका जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पदाधिकारियों को चुनाव में 5 साल तक टिकट नहीं दिया जाएगा।