आप निकालेगी पदयात्रा
भोपाल। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था , बेरोजगारी , महंगाई , महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार , बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रदेशवासियों में जागरूकता लाने के लिए आम आदमी पार्टी छापीहेड़ा विधानसभा खिलचीपुर जिला राजगढ़ में 6 जून शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा का आयोजन कर रही है।
पदयात्रा मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल शिरकत करेंगी। पदयात्रा बस स्टैंड छापीहेड़ा से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर गायत्री मंदिर परिसर पर संपन्न होंगी। पदयात्रा के पश्च्यात कार्यकर्त्ता संवाद का आयोजन होगा जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ममता मीणा एवं प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन परमार शिरकत कर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
